एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 10 साल से चल रहा था फरार

नालंदा : नालंदा पुलिस के लिए 10 साल से सिरदर्द बन चुके एक लाख के कुख्यात बदमाश नीतीश यादव उर्फ नेता यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हाल के दिनों में सिलाव बाजार में अपने गुर्गों से रंगदारी की वसूली करवा रहा था। उसके ऊपर करीब 10 मामले में छह हत्या के मामले दर्ज हैं। 16 साल की उम्र में किसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पिछले 10 सालों में महज एक बार यह 2013 में पुलिस के हक थे चढ़ा था इसके बाद से यह फरार चल रहा था।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नीतीश यादव छबीलापुर थाना इलाके में छिपे हुए हैं। इसी सूचना पर घेराबंदी कर इसे गिरफ्तार किया गया है। यह पिछले एक दशक से राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में हत्या रंगदारी एवं संगठित अपराध में काफी सक्रिय था। सिलाव और भुई बाजार में व्यापारियों से लगातार रंगदारी की मांग इसके द्वारा की जा रही थी। इसकी गिरफ्तारी से नालंदा पुलिस को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

छापेमारी टीम में राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, सिलाव थानाध्यक्ष मोहम्मद इरफान कुमार, नालंदा थाना अध्यक्ष निशी कुमार, छबीलापुर थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद, सर्किल इंस्पेक्टर राजगीर संजय कुमार और गिरियक मनीष भारद्वाज शामिल थे।

यह भी पढ़े : नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या मामले में फरार अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...