हथियार के साथ ग्रामीणों के साथ झगड़ा कर रहे बदमाश को मरांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोकामा : मोकामा प्रखंड के कसहा दियारा के सीतापुर गांव में हथियार के साथ ग्रामीणों के साथ झगड़ा कर रहे बदमाश को मरांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से कट्टा और खोखा भी बरामद किया गया है। इस संबंध में बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्णा ने बताया कि सोमवार की रात्रि सीतापुर में एक बदमाश के हंगामे और ग्रामीणों से पिटाई की सूचना दी गई।

ग्रामीणों से झगड़ा कर रहा बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगा – मरांची SHO अवधेश कुमार

मरांची थानाध्यक्ष अवधेश कुमार अपने जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों से झगड़ा कर रहा बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगा। भाग रहे बदमाश अमरजीत कुमार को मरांची पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश अमरजीत कुमार की तलाशी में एक देसी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है।

Mokama Police 1 22Scope News

फसल कटाई को लेकर दियारा में वर्चस्व की लड़ाई होती है – बाढ़ SDPO

बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्णा के अनुसार, फसल कटाई को लेकर दियारा में वर्चस्व की लड़ाई होती है। बदमाश की गिरफ्तारी को भी इसी कड़ी से जोड़ कर देखा जा रहा है। बदमाश अमरजीत कुमार का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। मरांची पुलिस ने बदमाश को बाढ़ जेल भेज दिया है।

Mokama Police 22Scope News

यह भी पढ़े : रोहतास पुलिस ने 16 अलग-अलग अपराधिक कांडों का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img