लालू के पटना लौटते ही अपने पुराने दौर में लौटी बिहार की राजनीति

पटनाः तारापुर उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू प्रसाद के मसखरेपन का आनन्द लेते हुए दिखें. पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लालू यादव के उस बयान प्रतिक्रिया मांगी थी जिसमें लालू प्रसाद ने अपने चुटकुले अंदाज में कहा था कि मैं नीतीश कुमार का विसर्जन करने आया हूं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लालू यादव के ही अन्दाज में कहा कि लालू यादव चाहे तो हमें गोली मरवा दें.  लालू यादव बस यही कर सकते हैं और कुछ नहीं.

Bihar 22Scope News

दरअसल अपनी बीमारी और जेल यात्रा के बाद बिहार पहुंचते ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने चिरपरिचित चुटकुले अन्दाज में एक बार फिर से बिहार की राजनीति में पुराने दौर की याद ताजा कर दी है.

लालू यादव ने बिहार आने के पूर्व दिल्ली में ही बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को भकचोन्हर दास का तमगा देकर बड़ा बम फोड़ा था और अब पटना आते ही यह कह कर कि मैं नीतीश कुमार का विसर्जन करने आया हूं बिहार की राजनीति में गुदगुदी फैला दी है.

रिपोर्टः शक्ति

सम्राट अशोक पर टिप्पणी से गरमायी बिहार की राजनीति

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...