पटना : मोदी 3.0 की नई सरकार बनने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना दौरे पर आने वाले हैं। 18 जुलाई को राजनाथ सिंह का पटना आ रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। पार्टी कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। 18 जुलाई को बिहार बीजेपी की प्रदेश विस्तारित कार्यसमिति की बैठक होगी। यह बैठक पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित की जाएगी। पटना में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। कार्यसमिति के मुख्य वक्ता राजनाथ सिंह होंगे। बैठक में राजनाथ सिंह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बीते लोकसभा चुनाव की समीक्षा और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधानसभा उपचुनाव के अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देख रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए विस्तारित कार्यसमिति की बैठक बुलाने की तैयारी है। बैठक में हर स्तर के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में 1100 से अधिक मंडल अध्यक्षों को भी बुलाने का कार्यक्रम तय हुआ है।
यह भी पढ़े : Breaking : CM नीतीश ने बुलाई मंत्रियों की बैठक, ले सकते हैं कई बड़े फैसले
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope



















