NEET-UG Paper Leak मामले का मास्टरमाइंड रॉकी गिरफ्तार, CBI ने…

NEET-UG Paper Leak

Ranchi : NEET-UG Paper Leak पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई ने मामले के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड राकेश उर्फ रॉकी को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारों की मानें तो वह झारखंड भागने की तैयारी में था।

ये भी पढ़ें- Garhwa Crime : युवक आया और करने लगा अंधाधुन फायरिंग, फिर जो हुआ… 

NEET-UG Paper Leak : सीबीआई को मिला 10 दिनों की रिमांड

गिरफ्तारी के बाद आरोपी रॉकी को सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे 10 दिनों के रिमांड मिल गई है। अब सीबीआई रॉकी से कड़ी पूछताछ करने वाली है। इससे अंदाजा जताया जा रहा है कि मामले में और भी लोगों के गिरफ्त में आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- JSSC Paper Leak मामले का मास्टरमाइंड यहां से गिरफ्तार, अब खुलेगा राज… 

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता संजीव मुखिया और रॉकी के तार पेपर लीक मामले में जुड़े हुए थे। रॉकी और संजीव मुखिया ही छात्रों से पैसे लेते थे और उनकी सेटिंग कराते थे। रॉकी ही वह शख्स था जिसने पेपर लीक किया था और उसका पीडीएफ कई लोगों को भेजा था।

NEET-UG Paper Leak : रांची में कई दिनों तक छुपा हुआ था रॉकी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रॉकी के तार झारखंड से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।  NEET-UG Paper Leak मामले का खुलासा होने के बाद रॉकी राजधानी रांची के बरियातू में कई दिनों तक छुपा हुआ भी था। इसके बाद जब पुलिस को उसके रांची में होने की खबर मिलते ही वह यहां से फरार हो गया था।

 

Share with family and friends: