Garhwa Crime : युवक आया और करने लगा अंधाधुन फायरिंग, फिर जो हुआ…

Garhwa Crime :  गढ़वा में उस समय अफरातफरी मच गई जब अंधाधुन फायरिंग होने लगी। एक युवक ने बंदूक निकाली और अंधाधुन फायरिंग शुरु कर दी। हालांकि फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

Garhwa Crime : युवक ने ताबड़तोड़ शुरु कर दी फायरिंग

घटना मेराल थाना से महज 50 गज की दूरी पर सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार की शाम करीब 7:15 बजे पिलर नंबर 1ए के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान गोलीबारी कर भाग रहे युवक को कामगारों ने पुलिस के सहयोग से धर दबोचा।

ये भी पढ़ें- JMM ने बोला धावा-बीजेपी और केंद्र सरकार को हेमंत सरकार से क्या है डर 

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी दीपक कुमार पांडे तथा डीएसपी नीरज कुमार मेराल थाना में पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार गोलीबारी करने से पहले युवक ने  MGCPL कंस्ट्रक्शन कंपनी के अकलवानी स्थित ऑफिस का चक्कर लगाया था और रेकी थी।

Garhwa Crime : फायरिंग के बाद भाग रहे युवक को पुलिस ने कामगारों के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ा

वहां से निकलने के बाद युवक ने अंधाधुन फायरिंग शुरु कर दी। 4-5 बार फायरिंग करने के बाद युवक भागने लगा इसी दौरान कंपनी में काम कर रहे कामगारों और पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : शिक्षक बना हैवान : छठी कक्षा की बच्ची के साथ…. 

घटना के बाद फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगे मजदूर तथा आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि लेवी को लेकर किसी गैंग या फिर दल ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...