सरिया में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड कर भ्रूण परीक्षण करने वालों पर कार्रवाई

सरिया. स्टेशन रोड में संचालित लक्ष्मी मेडिकल में छापेमारी की गयी। कोडरमा एसडीओ रिया सिंह एवं कोडरमा जिले के सीएस अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में यह छापेमारी हुई। इस दौरान टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन व अन्य मेडिकल यंत्र को जब्त कर क्लीनिक को भी सील कर दिया।

छापेमारी दल में सरिया सीओ संतोष कुमार, थाना प्रभारी अरविंद सिंह, कोडरमा के समाज कल्याण पदाधिकारी शामिल रहे। बताया जा रहा है कि, अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड कर लिंग जांच करना व गर्भपात कराने की शिकायत गिरीडीह प्रशाशन को मिलती रहती है, मगर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

वहीं आज कोडरमा जिले की प्रशासनिक टीम ने इस पर कार्रवाई की है। दरअसल, कोडरमा की टीम भी इसलिए सक्रिय रही क्योंकि अल्ट्रासाउंड करने वाला व्यक्ति बिंदू सिंह कोडरमा से ही आकर सरिया में अल्ट्रासाउंड किया करता था।

राज रवानी की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...