Champai Soren: मनाली में पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते की Death, सिरदर्द के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

Champai Soren: मनाली में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन। सिरदर्द के बाद होम स्टे में बिगड़ी तबीयत, पुलिस जांच जारी।


Champai Soren – मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन का निधन हो गया। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए मनाली आए थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक निरीक्षण में शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

Champai Soren:घूमने आए थे मनाली, सोलंगनाला भी गए

मृतक अपने दोस्तों के साथ 22 फरवरी 2026 को मनाली पहुंचे थे और सिमसा स्थित हिमालयन सैलेट होम स्टे में ठहरे हुए थे। सोमवार को सभी सोलंगनाला और हामटा स्नो प्वाइंट घूमने गए थे। शाम को वे वापस होम स्टे लौट आए।

मंगलवार को उनके अन्य दोस्त आसपास घूमने निकले, जबकि वीर सोरेन होम स्टे में ही रुके रहे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जब दोस्त लौटे तो वह सोए हुए थे.

Highlights

  1. मनाली में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का निधन।

  2. सिर में तेज दर्द की शिकायत के बाद तबीयत बिगड़ी।

  3. अस्पताल ले जाते समय मुंह से झाग निकलने की सूचना।

  4. डॉक्टरों ने सीपीआर दी, लेकिन मृत घोषित किया।

  5. शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।


Champai Soren: सिर में तेज दर्द की शिकायत, फिर अचानक गिर पड़े

दोस्तों ने जब उन्हें उठाया तो उन्होंने सिर में अत्यधिक दर्द होने की बात कही। साथियों ने ऑनलाइन माध्यम से दवा मंगवाकर उन्हें दी। दवा लेने के बाद वह फिर से सो गए।

करीब 2:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई। दोस्त जब कमरे में पहुंचे तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरे हुए मिले। रास्ते में अस्पताल ले जाते समय उनके मुंह से झाग निकलने की भी बात सामने आई है।

Champai Soren: अस्पताल में सीपीआर, लेकिन नहीं बच सकी जान

सिविल अस्पताल मनाली में डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर दी, लेकिन जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

शव का बारीकी से निरीक्षण किया गया और फोटोग्राफी कराई गई। निरीक्षण के दौरान शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। मृतक के साथ आए मित्र अग्नय वर्मा निवासी उत्तर प्रदेश का बयान दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...