RPF प्रभारी की बड़ी करवाई, होली से पहले शराब के साथ पकड़ा गया माफिया

सिवान : सिवान रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता से शराब तस्करों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। मंगलवार को चलाए गए विशेष निगरानी अभियान के दौरान ट्रेन के कोच के शौचालय से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। हालांकि शराब को लावारिस हालत में छोड़कर तस्कर फरार हो गए, लेकिन पुलिस अब उनकी पहचान में जुट गई है।

गाड़ी संख्या-15280 के आगमन के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कोचों की तलाशी ली गई – RPF प्रभारी

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी और सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान, सीआईबी छपरा और ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व की संयुक्त टीम द्वारा सिवान रेलवे स्टेशन पर सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में मंगलवार को प्लेटफार्म संख्या-2 पर सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर गाड़ी संख्या-15280 के आगमन के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कोचों की तलाशी ली गई।

Siwan Wine 1 2 22Scope News

जांच के दौरान बी-1 कोच के शौचालय में एक बैग और दो झोला संदिग्ध अवस्था में मिला – प्रभारी

प्रभारी ने कहा कि जांच के दौरान बी-1 कोच के शौचालय में एक बैग और दो झोला संदिग्ध अवस्था में मिला। जब टीम ने बैग और झोले को खोलकर देखा तो उसमें अंग्रेजी शराब के ऑफिसर चॉइस व्हिस्की के टेट्रा पैक भरे हुए पाए गए। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उसे अपना नहीं बताया। रेलवे सुरक्षा बल ने मौके से कुल 221 अदद ऑफिसर चॉइस व्हिस्की के 180 एमएल टेट्रा पैक बरामद किए। जब्त शराब की कुल मात्रा 39.780 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 26 हजार 520 रुपए आंकी गई है।

Siwan Wine 3 22Scope News

स्टेशन और ट्रेनों में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा – RPF

वहीं कार्रवाई कर सिवान उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। जहां बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उत्पाद थाना सदर सिवान के एएसआई सतेंद्र कुमार राय मामले की जांच कर रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि स्टेशन और ट्रेनों में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : होली से पहले 50 लाख की शराब जब्त, तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Muzaffarpur Teachers National Workshop: बिहार के दो शिक्षकों का राष्ट्रीय कार्यशाला...

Muzaffarpur Teachers National Workshop: जिले के दो शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला के लिए चयन हुआ है। यह...

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...