Auto and Scorpio की टक्कर में 1 की मौत 4 जख्मी

नालंदा: नालंदा में एक ऑटो और एक स्कार्पियो के टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के पिलकी महादेवा गांव के पास की है जहां एक टेम्पो और स्कार्पियो में टक्कर हो गई। टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरतफरी का माहौल हो गया। मृतक की पहचान गया के महकार थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी अनुज साव के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि मृतक का पूरा परिवार झारखंड में रहता है और वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए राजगीर आए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद सभी लोग ऑटो से घर लौट रहे थे तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला की तैयारी का DM ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Auto and Scorpio Auto and Scorpio

Auto and Scorpio

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...