CDPO PT में 1590 अभ्यर्थी सफल

228
CDPO PT में 1590 अभ्यर्थी सफल
CDPO पीटी में 1590 अभ्यर्थी सफल
Advertisment

रांची: CDPO PT – जेपीएससी द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के नतीजे घोषित कर दिए गए है।

Advertisment

इसमें कुल 1590 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा दो से चार अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन जमा होना शुरू हो गया है।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई की शाम पांच बजे तक है। वहीं 27 जुलाई से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जेपीएससी ने मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।

प्रारंभिक परीक्षा (CDPO PT) का कट ऑफ अंक जारी कर दिया गया है। अनारक्षित श्रेणी 133, बीसी-1-133, एससी-132, एसटी-122, – सैट-133, महिला 123, खेल 80, पीसीडी – नेत्रहीन 107, विकलांग लोग मूक-बधिर 108 पीडब्ल्यूडी – लोकोमोटिव – 121 है। बताते चलें कि इस परीक्षा के माध्यम से सीडीपीओ के कुल 64 पदों पर नियुक्ति होनी है।

https://youtube.com/22scope

CDPO PT
Advertisement