JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी किया, 4333 अभ्यर्थी सफल

JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा-2023 का संशोधित परिणाम जारी किया। 4333 अभ्यर्थी सफल, 6667 पद खाली। पहले 4817 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे।


रांची: JSSC ने इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) पदों के लिए आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने पहले जारी परिणाम को रद्द करते हुए नया रिजल्ट घोषित किया है।

संशोधित परिणाम में कुल 4333 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं, जबकि पहले यह संख्या 4817 थी। यानी अब 484 अभ्यर्थी कम हो गए हैं। परीक्षा 11,000 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें से 6667 पद खाली रह गए हैं।


Key Highlights

  • JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी किया

  • पहले 4817 सफल, अब केवल 4333 अभ्यर्थी सफल घोषित

  • 11,000 पदों के लिए परीक्षा, 6667 पद अब भी खाली

  • रिजर्व कोटि का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को पुनः समायोजित किया गया

  • जिलावार परिणाम में पलामू से सर्वाधिक 413 अभ्यर्थी सफल


जेपीएससी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पूर्व प्रकाशित परिणाम को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश के आलोक में संशोधित किया गया है। खासकर उन अभ्यर्थियों को चिह्नित कर उनके रिजर्व कोटि में स्थानांतरित किया गया है, जिन्होंने पहले झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) या पारा शिक्षक कोटि में आरक्षण का लाभ लिया था, लेकिन सामान्य कोटि में चयनित हो गए थे।

जारी जिलावार परिणाम में पलामू से सर्वाधिक 413, देवघर से 351, गिरिडीह से 344 और रांची से 302 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं लोहरदगा (45), सिमडेगा (61) और साहिबगंज (74) में सबसे कम सफल उम्मीदवार हैं।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि झारखंड हाईकोर्ट में लंबित याचिकाओं के कारण भविष्य में परिणाम में और संशोधन संभव है। साथ ही प्रमाण पत्र और अभिलेखों की जांच के आधार पर कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित रखा गया है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...