अमन साहू गैंग के तीन अपराधियों पर चार्जशीट

रांची: भारत मामला प्रोजेक्ट स्थल पर गोलीबारी करने के आरोप में अमन साहू गैंग के तीन अपराधी विकास कुमार, गुलशन कुमार, महताब आलम के खिलाफ एटीएस की ओर से कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

चार्जशीट पर अदालत ने संज्ञान नहीं लिया है। जांच अधिकारी ने बिना अभियोजन स्वीकृति के ही चार्जशीट दाखिल की है। अदालत ने अभियोजन स्वीकृति लाने का निर्देश दिया है। इसके लिए अदालत ने 25 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।

एटीएस की टीम ने तीनों अपराधियों को चार मई को पतरातू के संकुल और जयनगर के आसपास इलाके में छापेमारी करके गिरफ्तार किया है। तभी से तीनों जेल में बंद हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के समय प इनके पास से दो देशी पिस्टल, 21 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किया था।

अपराध में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया था। चार्जशीट में अमन साहू गैंग के इम्तियाज अंसारी को फरार दिखाया गया है। बता दें कि ओरमांझी के भारत माला प्रोजेक्ट स्थल पर अपराधियों ने व छह व नौ फरवरी व छह मार्च को गोलीबारी की की थी।

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...