सीएम हेमंत सोरेन ने रंकिणी मंदिर के पास स्थित स्थलों के विकास के लिए 1503.62 लाख रुपये की दी स्वीकृति

रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 तक कार्यान्वित की जाने वाली “अधिसूचित वनभूमि पर वृक्षारोपण एवं भू-संरक्षण” योजना (जनजातीय क्षेत्र उपयोजना) के अन्तर्गत जादूगोड़ा के रंकिणी मंदिर के पास स्थित स्थलों के विकास के लिए कुल 1503.62 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के प्रस्ताव एवं तत्संबंधी योजना प्राधिकृत समिति हेतु संलेख प्रारूप पर अपना अनुमोदन प्रदान किए हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने रिम्स के पुनर्विकास कार्यों की ली जानकारी

वहीं आज ही सीएम हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान अजय कुमार सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची के पुनर्विकास एवं विस्तार से संबंधित प्रस्तावित कार्य योजना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस बीच सीएम ने उन्हें कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह के बीच राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के नए साइट विकास एवं पुनर्विकास प्रस्ताव के तहत पुराने ओपीडी, आईपीडी और अकादमिक ब्लॉक का नवीनीकरण, निदेशक, एमएस, एडीएल के लिए नए आवास बंगले, निदेशक एवं डीन, नवीन फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग, भवन निर्माण, नए ओपीडी ब्लॉक का निर्माण, ढके हुए रास्ते, जल निकासी की आपूर्ति, सीमा दीवार और गेट, विद्युत कार्य, प्रस्तावित कार्य, सड़क विकास इत्यादि पर विस्तृत चर्चा हुई।

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...