Advertisment

सीएम हेमंत की पत्नी को लेकर हेमंत सोरेन की बहन अंजली सोरेन का बड़ा बयान

रांचीः झारखंड में बदलते सियासी हलचल के बीच सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी बहन अंजली सोरेन ने बड़ा दावा कर दिया है। अंजली सोरेन ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो कल्पना सोरेन सीएम बन सकती हैं।

सीएम की बहन अंजली सोरेन का ये बयान उस वक्त आया है जब विधायक और मंत्रियों के साथ बैठक कर सीएम हेमंत सोरेन ने साफ कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाये सीएम वे ही रहेंगे।

हलांकि अंजली सोरेन ने कहा कि पार्टी में अन्य लोग भी हैं और सीएम पर फैसला पार्टी के विधायक दल की बैठक में होगा सीएम हेमंत सोरेन की बहन ने कहा कि अभी वे पुष्टी तो नहीं कर सकती हैं लेकिन जरुरत पड़ी तो झारखंड की मुख्यमंत्री कल्पना सोरेन बनाई जा सकती हैं।

सीएम हेमंत के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र पर सवाल

हलांकि ईडी के बार-बार के समन को लेकर अंजली सोरेन ने सवाल भी उठाये। ओडिशा के भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम की बहन ने केंद्र सरकार पर सवाल भी उठाये हैं। राष्ट्रपति का जिक्र करते हुए अंजली सोरेन ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार आदिवासी समाज को ऊपर भी उठा रही है तो दूसरी तरफ इसी समाज के एक शख्स का उत्पीड़न भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनका भाई आदिवासी है इसलिए जांच एजेंसियों के जरिये उन्हें सताया जा रहा है। हेमंत सोरेन सरकार एक आदिवासी सरकार है। मैं कह सकती हूं कि आदिवासी होने की वजह से हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकार को डर है कि अगर हेमंत सोरेन की सरकार काम करती रहेगी तो उन्हें आदिवासियों के वोट नहीं मिलेंगे। यही वजह है कि वह यह सब कर रहे हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक ने दिया था इस्तीफा

ईडी के सात समन के बाद रांची में अपने मंत्री-विधायकों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साफ कहा था कि हालात जो आये सीएम वे ही रहेंगे नेतृत्व परिवर्तन की बातों को सीएम ने साफ खारिज कर दिया था। ऐसे में सीएम की बहन का कल्पना सोरेन को लेकर ये बयान सियासी गलियारों में चर्चा में है और इस चर्चा के पीछे वजह गांडेय विधानसभा की खाली सीट से भी जुड़ रही है।

ये भी पढ़ें- चेन्नई से रांची लौटे राज्यपाल, सियासी हलचल तेज 

क्योंकि सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है कि, सीएम हेमंत सोरेन भी सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उनकी जगह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन राज्य की नई सीएम बन सकती हैं। अब सीएम हेमंत सोरेन की बहन के बयान ने भी इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...