बिहार में VB-G RAM G योजना से श्रमिकों को राहत, सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी

22 1 22Scope News

 बिहार के सभी 38 जिलों में VB-G RAM G योजना के तहत कार्य विराम अवधि की रोक हटा दी गई है। बाढ़ और सुखाड़ प्रभावित श्रमिकों को रोजगार मिलने का रास्ता साफ हुआ।


 VB-G RAM G पटना: बिहार में बाढ़ और सुखाड़ से प्रभावित ग्रामीण श्रमिकों को राहत देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सभी 38 जिलों में विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटा दी गई है। इससे अकुशल श्रमिकों को गांवों में रोजगार मिलने का रास्ता साफ हो गया है। पहले कृषि कार्यों को ध्यान में रखते हुए 22 अक्टूबर से 10 दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान किया गया था। लेकिन राज्य में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य आधारभूत संरचनाओं की मरम्मत की जरूरत को देखते हुए इस अवधि में छूट दी गई है।

 VB-G RAM G: बाढ़ और सुखाड़ प्रभावित जिलों के श्रमिकों को मिलेगा रोजगार

बिहार के 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जबकि 16 जिलों में सामान्य से कम बारिश के कारण सुखाड़ की स्थिति बनी है। इन परिस्थितियों में ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और मजदूरी से जुड़े लोगों की आय प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार ने ग्रामीण विकास कार्यों के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें, रास्ते, पुल-पुलिया और तटबंध क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनकी मरम्मत और पुनर्स्थापना के लिए श्रमिकों की जरूरत है। निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने से एक ओर ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय मजदूरों को काम मिल सकेगा।

Key Highlights


 VB-G RAM G:बिहार के 22 जिलों में बाढ़, 16 जिलों में सुखाड़ का असर

ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार, इस वर्ष अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गोपालगंज, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पटना, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, सुपौल और वैशाली बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

वहीं, अररिया, औरंगाबाद, बांका, गयाजी, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, किशनगंज, मधुबनी, नालंदा, नवादा, रोहतास, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी और सीवान में सामान्य से कम बारिश होने के कारण सुखाड़ की स्थिति बनी। इससे कृषि गतिविधियां प्रभावित हुईं और खेतों में काम करने वाले श्रमिकों की मांग में कमी आई।

 VB-G RAM G: 22 अक्टूबर से 10 दिसंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक में छूट

पहले कृषि कार्यों को प्रभावित होने से बचाने के लिए 22 अक्टूबर से 10 दिसंबर 2026 के बीच निर्माण कार्यों पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया था। इस अवधि को कार्य विराम अवधि यानी लीन पीरियड कहा गया है। हालांकि, मौजूदा आपदा की स्थिति को देखते हुए विभाग ने इस प्रतिबंध में शिथिलता देने का फैसला किया है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को रोजगार की जरूरत है। इसके साथ ही बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त आधारभूत संरचनाओं की मरम्मत भी जरूरी है। ऐसे में निर्माण कार्यों को दोबारा शुरू करने से ग्रामीण विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

VB-G RAM G योजना के तहत 125 दिनों के रोजगार का प्रावधान

विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं, परिसंपत्तियों और अन्य विकास कार्यों को बढ़ावा देने का प्रावधान है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, योजना में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 60:40 के अनुपात में खर्च वहन किया जाना है। पात्र श्रमिकों को रोजगार गारंटी के तहत 125 दिनों तक मजदूरी उपलब्ध कराने का प्रावधान भी बताया गया है।

ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार बाढ़ आपदा से प्रभावित रहा है। इस दौरान सड़कें, पुल, पुलिया, रास्ते और तटबंध बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनकी मरम्मत जरूरी है, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके।

सरकार के इस फैसले से आपदा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने और क्षतिग्रस्त आधारभूत संरचनाओं की मरम्मत का काम तेज होने की उम्मीद है।

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...