सैलून के अंदर विवाद, मारपीट की आयी नौबत

पटना : खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां रामकृष्ण नगर थाना इलाके में एक सैलून के अंदर विवाद हो गया। इसमें मारपीट की नौबत आ गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद में घायल एक युवक अभिषेक कुमार को लेकर थाने आने लगी। इस दौरान पुलिस की टीम को असामाजिक तत्वों ने घेर लिया और हंगामा करने लगे।

सिटी एसपी पूर्वी भरत सोनी ने बताया कि लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। साथ ही चार लोगों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चेन छिनतई का भी मामला सामने आया था। पुलिस के साथ भी लोगों ने धक्कामुक्की किया है। दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। सैलून के अंदर विवाद सैलून के अंदर विवाद

सैलून के अंदर विवाद –

आपको बता दें कि पटना में शुक्रवार की देर रात रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जगदीश राय चौक के पास नाराज भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई। दरअसल, इलाके में आए दिन चेन स्नेचिंग की घटना होती रहती है। शुक्रवार की रात भी यहां एक शख्स से चेन स्नैचिंग की घटना हो गई। भीड़ ने चेन स्नेचर अभिषेक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने लगे। इस बीच मौके पर 112 डायल की पुलिस पहुंची और पिट रहे अभिषेक को बचाने की कोशिश की।

स्थानीय लोग पुलिस के सतह धक्कामुक्की करने लगे फिर रामकृष्णानगर थाना के एसएचओ अतिरिक्त पुलिस बल साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल अभिषेक को अपने कब्जे में लिया और थाना ले आए। पीछे-पीछे वो लोग भी पहुंच गए जो पिटाई कर रहे थे। थाना पर हंगामा करने लगे पुलिस ने लिखित शिकायत करने की उनको सलाह दिया लेकिन गुस्साए लोग अभिषेक को उनके हवाले करने की बात कहकर लगातार हंगामा कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को काफी समझाया लेकिन वो नहीं मान रहे थे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फाइयरिंग भी किया।

यह भी पढ़े : पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी, CCTV के आधार पर 2 आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...