जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, भाजपा नेता डीएमसीएच में भर्ती…

दरभंगा: दरभंगा में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद में मारपीट हुई जिसमें सदर प्रखंड प्रमुख सह भाजपा नेता गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायल प्रखंड प्रमुख को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना दरभंगा सदर प्रखंड के शिशो गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रखंड प्रमुख उदय कुमार सहनी अपना समर्सेबल मोटर गड़ाने के लिए पहुंचे थे तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन अपनी बता कर उन्हें रोक दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट के दौरान प्रखंड प्रमुख जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि उसी जगह पर पहले से चापाकल था। पानी का स्तर काफी नीचे चले जाने की वजह से चापाकल हटा कर समर्सेबल पंप लगा रहे थे लेकिन पड़ोसी ने जबरन विवाद शुरू किया और हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि प्रखंड प्रमुख जबरन हमारी जमीन पर समर्सेबल पंप लगा रहे थे और मना करने पर पहले उन्होंने हमला कर दिया और फिर मारपीट हुई।

यह भी पढ़ें – कटिहार में RJD का युवा संवाद, नेताओं ने कहा ‘अब युवा किसी…’

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। वही SDPO सदर राजीव कुमार ने कहा कि जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। फ़िलहाल जख्मी हालत में प्रखंड प्रमुख को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बदमाश ने दिनदहाड़े महिला के गले से छीन ली चेन, बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो…

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...