मुंबई में भारी बारिश के बीच बिल्डिंग की बालकनी गिरने से एक महिला की मौत, तीन घायल

Desk. महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच शनिवार को दक्षिण मुंबई में एक चार मंजिला आवासीय इमारत की बालकनी गिरने से एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस इमारत की संरचना कमजोर थी और लगातार हो रही बारिश के कारण इसकी बालकनी गिर गई। इमारत में फंसे 13 लोगों को दमकल विभाग ने बचा लिया है।

बालकनी गिरने से महिला की मौत

बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। बालकनी का कुछ हिस्सा गिरने से चार लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन अन्य का इलाज चल रहा है। घटना में मरने वाली महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी उम्र करीब 70 साल बतायी जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस पुरान इमारत को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने खतरनाक घोषित किया था। पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था। फिलहाल इमारत से तेरह लोगों को बचा लिया गया है, जबकि आंशिक रूप से ढही इमारत के अंदर अभी भी करीब सात से आठ लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन विभाग घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी रखे हुए है।

बता दें कि मुंबई और उसके उपनगरों में रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है, जिससे कुछ इलाकों में जलभराव हो गया। हालांकि, ट्रेन और हवाई सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं है। जलभराव के कारण, कुर्ला इलाके में शीतल सिनेमा और काले मार्ग के पास की सड़क पर यातायात को डायवर्ट किया गया है। इसी तरह, गोरेगांव पूर्व में आरे मार्ग पर यातायात को दोनों दिशाओं में सीप्ज-मरोल मरोशी-जेवीएलआर के माध्यम से डायवर्ट किया गया है।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...