रांचीः कोरोना संक्रमण में अचानक से तेजी आने की खबरों के बीच रिम्स प्रबंधन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है.
ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर को तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए तैयार रहने का आदेश दिया गया है. सरकार के आदेश के अनुसार ही ट्रॉमा सेंटर में सारी तैयारिया कर ली गई है.
अभी रिम्स में तीन मरीज भर्ती हुए थें, इसमें से दो का कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आया है, जबकि एक 14 वर्षीय बच्ची का रिपोर्ट आना अभी बाकी है. वैसे जिन लोगों ने कोराना का दोनों टीका ले लिया है उन्हे कोरोना होने की संभावना मात्र 25 फीसदी है.
रिपोर्टर – करिश्मा सिन्हा
कोरोना पाबंदियों के बीच दुनियाभर में मनाया जा रहा क्रिसमस, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

















