एक बार फिर से रेस हुआ कोरोना, अलर्ट पर प्रशासन

Patnaबिहार में कोरोना तेजी से अपना पैर पसार रहा है. अभी पटना में 158, गया में 92 और मुंगेर में 21 कोरोना के एक्टिव केस है. पूरे बिहार में कोरोना पेशेंट की संख्या प्रति दिन डेढ़ गुना की रफ्तार से बढ़ रही है. आज पटना में 60 गया में 46 कोरोना पेशेंट पाया गया है. जबकि पूरे बिहार में इसकी संख्या 333 है.

स्वास्थ्य विभाग के ओएचडी कुमार रवि ने बताया कि कोरोना मामलों में इस तेजी को देखते हुए सभी जिलों में कोरोना कन्ट्रोल रुम को एक बार फिर से सक्रिय कर दिया गया है. सरकार पूरी तरह सतर्क है. टेलिमेडिशिन की सुविधा जो कोरोना के दूसरी लहर के समय शुरु की गई थी, काफी कारगर रही है. अब तक 6 लाख से उपर लोगों ने इस सुविधा का लाभ लिया है. इसी प्रकार ऑक्सिजन सप्लाई के मोर्चे पर भी सरकार पूरी तरह मुस्तैद है. 180 पीएसए में से 120 को स्थापित कर दिया गया है. 111 रिफिलिंग युनिट पूरी तरह तैयार है.  पिछली बार के अनुभवों को देखते हुए ऑक्सिजन की आपूर्ति की पूरी व्यवस्था की जा चुकी है. यदि ऑक्सिजन सिलेंडर की बात करें, अभी बिहार में 38, 256 गैस सिलेंडर मौजूद है. कुल मिलाकर प्रति दिन 308 मैट्रिक टन ऑक्सिजन की क्षमता मौजूद है. राज्य के जिलों में आरटीपीसीआर की स्थापनी की जा चुकी है. कुल मिलाकर अभी 41 टेस्ट लैब काम करे रहे हैं.

देश में भी बढ़ रहा है कोरोना 

यहां यह भी बता दें कि कुल पाए जा रहे कोरोना संक्रिमतों में से 46 फीसद आमीक्रोन के मामले है. देश में कोरोना के मामलों में जिस प्रकार तेजी आई है, वह काफी डराने वाला है.पिछले 24 घंटे में 13,154 नए कोरोना केस आए और 268 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई और भी डराने वाली बात यह है कि 22 राज्यों में कोरोना अपना पांव पसार चुका है. दिल्ली में 263 और महाराष्ट्र में 252 मामलों के साथ देश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 961 हो गई है.

अभी नव वर्ष की तैयारियां जोरों पर है. युवा पीढ़ी इस जश्न में डुबने को तैयार बैठी है. यदि इस दौरान कोरोना दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन नहीं किया गया स्थिति एक बार फिर से भयानक हो सकती है.

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...