दस साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 20 सिम कार्ड बरामद

देवघर : देवघर जिला के साइबर थाना की पुलिस ने दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस बाबत आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने गुरुवार को पूरे मामले की जानकारी दी. डीएसपी ने बताया कि साइबर थाना की पुलिस ने पथरौल थाना क्षेत्र के पितौंजिया, मधुपुर थाना क्षेत्र के पसीया, कुंडा थाना क्षेत्र के बसमत्ता और जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव से दस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन साइबर अपराधियों के पास से 11 मोबाइल, 20 सिम कार्ड और 2 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है.

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अपराधियों में 19 वर्षीय तरुण दास, 20 वर्षीय विकास दास, 18 वर्षीय संजीत दास, 19 वर्षीय अमित कुमार, 39 वर्षीय धनंजय दास, 23 वर्षीय संदीप दास, 19 वर्षीय निरंजन दास, 21 वर्षीय रंजीत दास, 19 वर्षीय अंकित दास और 19 वर्षीय उमेश दास का नाम शामिल है.

धनंजय और विकास का रहा है आपराधिक इतिहास

डीएसपी ने जानकारी दी गयी कि मामले में गिरफ्तार धनंजय और संदीप सगे भाई हैं. इसके साथ ही धनंजय और विकास का आपराधिक इतिहास है. दोनों पूर्व में साइबर अपराध के मामले में आरोपी रहे हैं. डीएसपी ने बताया कि इन साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे. साइबर अपराधी फोन पर कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते हैं. इसके साथ ही ड्रीम 11, रम्मी और तीन पत्ती गेम के माध्यम से ठगी करते हैं.

लॉटरी का प्रलोभन देकर करते हैं पैसों की ठगी

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते हैं. साथ ही ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है. इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है. इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था. साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी.

रिपोर्ट : कुलवंत कुमार

जानिये कैसे पकड़ में आये दुमका के ये साइबर क्रिमिनल्स..  

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img