Irfan Ansari का बड़ा बयान-मोहर्रम के दौरान बीजेपी ने करवाया दंगा…

Dhanbad : ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी (Irfan Ansari) धनबाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उस वक्त भड़क गये जब उनसे पूछा गया कि संथाल की बदलती डेमोग्राफिक को लेकर भाजपा हमलावर है। भाजपा पर आरोप लगाते-लगाते इरफान मीडिया पर ही भड़क गये। उन्होने साफ तौर पर कहा कि झारखंड में आदिवासी और मुस्लिम भाई-भाई है।

Irfan Ansari-क्या बीजेपी को भारतीय सेना पर बीजेपी को विश्वास नहीं है

आगे उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से ये बात पूछना चाहता हूं कि जो बांग्लादेशी बॉर्डर है वो किसका है। क्या बीजेपी को भारतीय फौज और बीएसएफ की सेना पर विश्वास नहीं है। गृहमंत्री अमित शाह से पूछिए कि आपका बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स क्या कर रहा है।

झारखंड में बिहार, बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के लोग आते हैं और हम लोग भी वहां जाते हैं। बेवजह का तमाशा बनाना कोई बीजेपी से सीखे। अभी चुनावी माहौल है इसलिए बीजेपी वाले बिना मतलब के बांग्लादेशी घुसपैठिये का मुद्दा उठा रहे हैं पर मैं आपको ये बता दूं कि देख लीजिएगा चुनाव आते-आते ये लोग पाकिस्तानियों को भी यहां घुसा देंगे।

Irfan Ansari-माहौल खराब करने में बीजेपी एक्सपर्ट है

आगे उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने में बीजेपी एक्सपर्ट है। अभी हाल के दिनों में मुहर्रम के दौरान भाजपा ने पथराव करवाया था और माहौल खराब करवाया है। जहां-जहां भी मोहर्रम के दौरान झड़प और पथराव हुआ है वह बीजेपी के लोगों ने करवाया है। इसलिए मैं मांग करता हूं कि इस मामले की कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और मामले की जांच होनी चाहिए।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...