सहरसा पुलिस को मिली कामयाबी, भारी संख्या में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

सहरसा : सहरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने भारी संख्या में हथियार कारतूस के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल पूरा मामला पंचायत चुनाव से संबंधित है.

दरअसल सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड में चौथे चरण में मतदान को लेकर सौरबाजार थाना क्षेत्र के रौता खेम पंचायत अंतर्गत इनरवा गांव में दो गुटों की प्रतिद्वंदता को लेकर देवानंद यादव और उसके समर्थकों द्वारा गोलीबारी की गई. देवानंद यादव और उसके गिरोह के सदस्यों के द्वारा की गई गोलीबारी के मामले में सौरबाजार थाना में मामला दर्ज कर प्राथमिकी की गई. घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर और पुलिस उपाधीक्षक निशिकांत भारती के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कई थानाध्यक्ष के साथ छापेमारी की गई.

Saharsa Police 22Scope News

कई ठिकानों पर हुई छापेमारी

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने सहरसा सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए कहा कि 27 अक्टूबर को तड़के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई. रौता बंसी गांव में कुख्यात अपराधी देवानंद यादव के घर पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान कुख्यात अपराधी देवानंद यादव के घर पर एक स्कॉर्पियो को जब्त किया गया. और गाड़ी के अंदर एक लोडेड पिस्टल तथा 48 गोलियां बरामद की गई. पुलिस ने दूसरे ठिकानों पर भी छापेमारी की. जहां सत्यनारायण सदा, केलु सदा, नरेश सदा और चंद्र कुमार सदा की गिरफ्तारी की गई. इसके पास से 4 देसी राइफल 124 राउंड गोलियां बरामद की गई. सत्यनारायण सदा, केलु सदा और नरेश सदा के पास से भी थ्री फिफ्टीन बोर की गोलियां तथा चंद्र कुमार सदा से थ्रीनट थ्री राइफल की गोलियां बरामद की है. वहीं रौता खेम गांव में बालेश्वर सिंह के घर पर भी छापेमारी की गई और एक पिस्टल तथा पांच अतिरिक्त गोलियां बरामद की गई.

4 राइफल, एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और 178 गोली बरामद

पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 4 राइफल, एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और 178 गोलियों की बरामदगी की गई है. इसके अलावा दो बिन्दोलिया, दो गोली रखने का झोला, 14 चार्जर जिसमें गोलियों को रखा जाता है. एक गोली रखने का बैग तथा कई अन्य दूसरे सामान की भी बरामदगी की गई.

देवानंद यादव गैंग के हैं सभी अभियुक्त

बताया जा रहा है कि नया नगर मुसहरी से गिरफ्तार सभी अभियुक्त देवानंद यादव गैंग से जुड़े हुए हैं. साथ ही साथ बताया गया है कि कुख्यात अपराधी देवानंद यादव ने ही अपने पांच से छह साथियों के साथ मिलकर मतदान के दिन फायरिंग की थी .फायरिंग करने के बाद उसने ही सारे हथियार को इनके यहां लाकर रखा था. वहीं मुख्य अभियुक्त कुख्यात अपराधी देवानंद यादव फरार चल रहा है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट : राजीव झा

बाइक चोर गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...