Munger में मंत्री प्रेम कुमार ने लोगों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

मुंगेर: मुंगेर के वानिकी महाविद्यालय में 75वां वन महोत्सव मनाया गया। वन महोत्सव का उद्घाटन वन एवं पर्यवरण मंत्री प्रेम कुमार ने की।इस दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया और फिर आयोजित समारोह को संबोधित किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार से जब झारखंड अलग हुआ था उस वक्त राज्य में वन क्षेत्र मात्र 7 प्रतिशत था जो कि अब बढ़ कर 15 प्रतिशत हो गया है।

हमारा लक्ष्य है कि बिहार में वन क्षेत्र 17 प्रतिशत हो और इसके लिए एनडीए की सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ का नतीजा है कि आज कहीं अत्यधिक बाढ़ आ जाती है तो कहीं नदियां सूख जाती है। आज के समय में जलवायु परिवर्तन बहुत तेजी से हो रहा है जिसे संरक्षित करने की आवश्यकता है।

इसके लिए सरकारी स्तर पर पौधरोपण कार्य करवाया जा रहा है साथ ही साथ गैर सरकारी संस्थाओं और निजी स्तर पर भी पौधरोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप भी आगे आएं और पौधरोपण करें। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से भी लोगों के जुड़ने की अपील की और अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Purnea में नदी में हो रहा कटाव, ठिकाना खोज रहे ग्रामीण

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

Munger Munger Munger

Munger

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...