गया: गया में 75वां वन महोत्सव मनाया गया जिसमें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार और लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन मौजूद रहे। इस दौरान दोनों अतिथियों एवं बाराचट्टी के विधायक ज्योति मांझी ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव के दौरान दोनों मंत्री ने पौधरोपण किया। महोत्सव को संबोधित करते हुए मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि विभाग इस बार चार करोड़ से भी अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने आम लोगों से भी पौधरोपण की अपील करते हुए कहा कि इस बार हमलोग पहाड़ी क्षेत्रों में भी पौधे लगाएंगे और इसके लिए सीड बॉल तैयार किया जा रहा है। सीड बॉल ड्रोन और हेलीकाप्टर के माध्यम से पहाड़ों पर गिराया जाएगा ताकि वन क्षेत्र का विस्तार हो सके। उन्होंने कहा कि गया के पहाड़ियों पर पेड़ पौधों की कमी है। पेड़ पौधों की कमी की वजह से गर्मी अधिक होती है। अगर पेड़ पौधों की संख्या में वृद्धि हो तो गर्मी भी कम होगी साथ ही जलवायु संतुलित रहेगा।
इस मौके पर मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने मानव जीवन के लिए वृक्ष की महता पर प्रकाश डाला। वन विभाग के अधिकारी समेत एसएसपी आशीष भारती, उपविकास आयुक्त विनोद दुहन भी उपस्थित रहे। वन महोत्सव में काफी संख्या में स्थानीय लोग, जीविका दीदियां मौजूद रहीं। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में शिरकत किया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- पटना में Marriage Hall में शादी समारोह के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
Gaya Gaya Gaya Gaya
Gaya Gaya
Highlights



















