Purnea में नदी में हो रहा कटाव, ठिकाना खोज रहे ग्रामीण

पूर्णिया: पूर्णिया के बायसी अनुमंडल के अमौर प्रखंड में दास और कनकई नदी में लगातार कटाव होने से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। लोगों के जमीन और खेत नदी में समा रहा है। कटाव के डर से लोग अपना घर बार छोड़ सड़क किनारे और पुलों पर अपना ठिकाना खोज रहे हैं। लोगों में मवेशी और बच्चों के निवाले की चिंता बढ़ती जा रही है। तेज धूप और बारिश में लोग सड़क किनारे जिंदगी काटने को मजबूर हैं।

लोगो ने बताया कि पिछले दो वर्षो में लोगों को तीन बार अपना ठिकाना बदलना पड़ा है लेकिन नदी पीछा नहीं छोड़ रही। कटाव की वजह से ग्रामीण सड़कें, मदरसे, स्कूल और आँगनवाड़ी केंद्र भी नदी में समा चुके हैं। एक बड़ी आबादी का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि इतना कुछ होने के बावजूद अभी तक एक प्लास्टिक भी नसीब नहीं हुआ है।

उधर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बाढ़ के दौरान आपदा नियमो के अनुसार ग्रामीणों को हर सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ग्रस्त लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- 5 हजार रुपए में Cyber Criminals को बेचते थे खाता, गया पुलिस ने एक को दबोचा

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

Purnea Purnea Purnea

Purnea

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...

26 साल से जोत रहे थे खेत, अब फसल पर चला...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक किसान की वर्षों की...

Chutaru High School Land Dispute: स्कूल की जमीन पर किसने चलाया...

Chutaru High School Land Dispute: गढ़वा जिले के रंका सब-डिविजन के चूतरु हाई स्कूल में स्कूल की ज़मीन पर कब्ज़े और स्कूल जाने के रास्ते...