केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर RJD का पलटवार, ‘अपनी ही सरकार पर उठा रहे सवाल’

पटना: बीते दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दिए एक बयान पर राजद ने पलटवार किया है और कहा कि गिरिराज सिंह ने अपनी ही सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि गिरिराज सिंह अपनी सरकार पर सवाल तो उठाये ही हैं साथ ही साथ उन्होंने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। वे अपनी सरकार और एक संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाते हुए यह भी भूल गए कि वे उसी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी हैं।

उन्हें इस तरह का आरोप लगाने से पहले सारी प्रमाणिकता सामने लानी चाहिए। वोटर लिस्ट से जुड़ा हर मामला चुनाव आयोग के माध्यम से होता है और जिसमें स्थानीय प्रशासन की भी जिम्मेवारी होती है जो बिहार सरकार और चुनाव आयोग के प्रति उत्तरदायी होते हैं। बता दें कि बीते दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि राज्य के कई जिलों में हिंदू वोटरों के नाम वोटरलिस्ट से हटा दिया गया और उसकी जगह मुस्लिम वोटरों की संख्या बढ़ा दी गई। उन्होंने विपक्ष पर वोट जिहाद करने का आरोप लगाया था जिसके बाद अब राजद ने पलटवार किया है।

यह भी पढ़ें-  Begusarai में छात्रा की मां ने दर्ज कराया अपहरण का मामला, पुलिस ने कहा ‘प्रेम प्रसंग’, सामने आया ये वीडियो…

https://youtube.com/22scope

RJD RJD RJD

RJD

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...