केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से गरमायी बिहारी की राजनीति, मुसलमानों व बुर्का को लेकर की विवादित टिपण्णी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से गरमायी बिहारी की राजनीति, मुसलमानों व बुर्का को लेकर की विवादित टिपण्णी

पटना : बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दी है। मटिहानी विधानसभा से राजद प्रत्याशी नरेंद्र सिंह का मस्जिद में सजदा करते वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद मंत्री ने विवादित टिप्पणी की।

DIARCH Group 22Scope News

मटिहानी के पूर्व विधायक का विडियो किया था शेयर 

मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह के मस्जिद में सजदा करते हुए वायरल वीडियो से शुरू हुआ। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अब वोट के लिए गोमांस खाना ही बचा है? इसके बाद दोनों पक्षों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया।

बुर्का मामले पर भी दिया बयान

उन्होंने बुर्का विवाद पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि लोग बुर्का पहनकर क्यों हंगामा करते हैं, क्या भारत इस्लामी देश है। देश बाबा साहब के संविधान के तहत चलता है। आधार कार्ड दिखाते समय, पासपोर्ट बनवाने और एयरपोर्ट पर बुर्का उठाकर मुंह दिखाने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन मतदान केंद्र पर बुर्का उठाने में लोग शर्माते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर शंका होगी तो पोलिंग एजेंट कानूनन के तहत बुर्का उठवाएगा। चुनाव संविधान के तहत होता है और अधिकार देता है कि किसी को संदेह हो तो राजनीतिक दल का पोलिंग एजेंट बुर्का उठवाएगा।

ये भी पढे : बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग पर सांसद पप्पू यादव ने राजद सुप्रीमों लालू यादव को दी सलाह

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...