Saraikela : कलाकार के पास क्या होगा बाबू, मैं फकीर हूं…

commercial advertisement
Ad

Saraikela : सरायकेला खरसावां जिले के तिरुलडीह पुलिस को एक कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कलाकार से रंगदारी मांगने के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला तिरूलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव का बताया जा रहा है जहां कलाकार गायक कुंदन गोप से अपराधियों ने 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी थी।

आदित्यपुर थाना में पत्रकार को जानकारी देते हुए जिला एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य रूप से बादल घोष, बानेश्वर नामता, राजेश नामता, सुनील कुमार महतो, मुगुल पुरान शामिल है। इनमे अपराधी बादल घोष, बानेश्वर नामता, राजेश नामता का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

Saraikela : पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी

बताया जाता है कि 18 जुलाई को कलाकार कुंदन कुमार गोप ने तिरुलडीह थाने में आरोपियों के विरुद्ध लिखित शिकायत की थी जिसमें बताया कि दो अलग-अलग मोबाइल से फोन कर 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी थी। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी मिला है। जिसके बाद पीड़ित ने अगले दिन मामले की लिखित शिकायत तिरूलडीह थाना में की थी।

ये भी पढ़ें- Bokaro : मुंह धोती महिला को जहरीले सांप ने काट लिया, अस्पताल ले जाते… 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोटरसाईकिल, पांच मोबाइल, एक देशी कट्टा जब्त कर लिया। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वही पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों के ऊपर जिले के कई जिलों में पहले ही कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

सरायकेला से विजय कुमार की रिपोर्ट—

 

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है अकाउंट हैक, I4C ने जारी की बड़ी चेतावनी

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज! गिद्दी-भुरकुंडा पुल पर भाजपा का बड़ा बयान

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद NH पर घंटों जाम

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...