2nd Day भी विधानसभा में विपक्ष ने किया हंगामा, बजट पर दी ये प्रतिक्रिया

2nd Day

पटना: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी विपक्ष के हंगामे के भेंट चढ़ गया और विधानसभा को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने बिहार में लॉ एंड आर्डर और विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर जम कर हंगामा किया।

दूसरे दिन सत्र शुरू होने से पहले ही सीपीआई एम विधायकों ने बिहार में गिरते कानून व्यवस्था को लेकर परिसर में नारेबाजी की और फिर राजद नेता सह बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष के विधायकों ने एक जुट हो कर हंगामा किया। उसके बाद विपक्षी नेताओं ने विधानसभा के बाहर भी नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। वहीं केंद्रीय बजट पर भी बिहार विधानसभा में विपक्ष ने हंगामा किया।

राबड़ी देवी ने कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। राज्य में अपराध चरम पर है लेकिन सरकार हाथ पर हाथ रख तमाशा देख रही है। अपराध पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह से फेल है। वहीं उन्होने केंद्रीय बजट पर बिहार के लिए आवंटित राशि पर भी तंज कसा और कहा कि बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा की मांग लंबे समय से हो रही है लेकिन केंद्र की सरकार ने एक बार फिर नीतीश कुमार को झुनझुना पकड़ा दिया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मजबूती के साथ केंद्र सरकार के सहयोगी हैं बावजूद इसके बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल रहा है यह शर्मनाक है। बजट में वित्त मंत्री ने बिहार को 26 हजार करोड़ रूपये का आवंटन कर झुनझुना पकड़ाया है। इससे बिहार की जनता का विकास संभव नहीं है।

केंद्र सरकार का साथ छोड़ें नीतीश कुमार
वहीं केंद्रीय बजट पर राजद नेता आलोक मेहता कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता है तो फिर नीतीश कुमार को केंद्र की सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए। बिहार के लिए यह मांग लंबे समय से की जा रही है और अभी भी अगर नहीं मिलता है तो फिर केंद्र में मजबूत सहयोगी होने का कोई फायदा नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग के लिए मजबूती से अपनी बात रखनी चाहिए।

बिहार को केंद्र ने थमा दिया झुनझुना
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने अनोखे ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया और मीडिया के सामने झुनझुना बजा कर कहा कि विशेष राज्य का दर्जा के नाम पर केंद्र की सरकार ने बिहार को झुनझुना थमा दिया है। उन्होंने कहा कि यह झुनझुना एनडीए के सभी घटक दलों को दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने बजट में जिस प्रकार से विशेष पैकेज का एलान किया है वह कहीं नहीं है। बिहार की जो मांग है ‘विशेष राज्य का दर्जा’, केंद्र सरकार बिना देरी किये बिहार को दे।

यह भी पढ़ें-  बिहार विधानसभा का Monsson Session का आज दूसरा दिन, विपक्ष इन मुद्दों पर कर सकता है हं`गामा

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

2nd Day 2nd Day 2nd Day 2nd Day v

2nd Day

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img