बजट से बिहार हुआ गदगद – प्रेम कुमार

पटना : बिहार भाजपा के वरीय नेता व बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट 100 फीसदी भारतीयों को समर्पित और बिहार की जनता बजट से गदगद है। कर्म योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी एनडीए की सरकार का वर्ष 2024-25 का बजट-2 भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपनों को साकार करने वाला बजट है। इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। युवा,किसान,महिला,गरीब व और मध्यम वर्ग सभी के लिए यह संतुलित बजट। भारतीय अर्थव्यवस्था विकास की पटरी पर दौड़ रही है। दुनिया के सबसे अच्छा वृद्धि दर भारतीय अर्थव्यवस्था का है।

मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि मोदी सरकार का बजट में बेहतर, संतुलित, सबका साथ, सबका विकास वाला बजट है। गया में औद्योगिक विकास की परियोजना के लिए इस बजट में प्रावधान है। पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपए की गई। सकल घरेलू उत्पाद का यह 3.4 फीसदी है। बक्सर में गंगा नदी पर अतिरिक्त दो लेने का पुल बनेगा। पीएम आवास योजना में तीन करोड़ घरों की व्यवस्था फिर से मोदी कर रहे हैं। पांच करोड़ जनजातियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। एक करोड़ किसानों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। मोबाइल पर बीसीडी चार्ज घटकर 20 फीसदी किया गया। शिक्षा क्षेत्र में 1,25,000 को रुपया का आवंटन किया गया। 25 करोडट लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर किया गया। पहल के पैकेज के तहत एक माह का अतिरिक्त वेतन का भुगतान कर्मियों का किया जाएगा। चार करोड़ किसानों तक फसल बीमा का लाभ पहुंचाया गया।

राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत 1361 बाजारों का एकीकरण किया गया रेल का 40 हजार सामान्य रेल डिब्बे को बंदे भारत मानक के अनुरूप बनाया जाएगा। मिशन इंद्रधनुष के तहत पशुओं का टीकाकारण किया जाएगा। सूर्योदय डोमेन में एक लाख की राशि आवंटित की गई। बिहार में नया एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज बनाने का निर्णय। ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोडट रुपए, उत्पादन सेक्टर में 30 लाख नौकरियां, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट मंजूर, बिना किसी गारंटी के लोन देने की व्यवस्था, हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन और सबसे अधिक विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर को काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विकसीत किया जाएगा। उपरोक्त सभी कार्यों के लिए देश के यशस्वी, कर्मयोगी, प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कोटि-कोटि आभार एवं बधाई।

यह भी पढ़े : केंद्रीय बजट की सम्राट ने की तारीफ, कहा- भारत के खजाने को बिहार की तरफ खोलने का किया गया काम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Reliance Jio CFO:रजनीश जैन की नई Book ‘Quiet Excellence’ लॉन्च, Leadership...

रिलायंस जियो के CFO रजनीश जैन की पुस्तक ‘Quiet Excellence’ का नई दिल्ली में विमोचन हुआ। पुस्तक नेतृत्व, विश्वास और जीवन मूल्यों पर 52...

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img