आरयू प्रशासन का अल्टीमेटम 24 घंटे में आदेश माने परीक्षा नियंत्रक

रांची: रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक डाॅ आशीष कुमार झा को 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी करते हुए आदेश का अनुपालन अविलंब करने को कहा है।

विवि प्रशासन ने साफ किया है कि अगर 24 घंटे में डॉ आशीष कुमार झा आदेश का पालन नहीं करते है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस मामनले में डा आशीष झा का कहना है कि उनकी नियुक्ति जेपीएससी के द्वारा हुई है। इस परिस्थित में विवि प्रशासन प्रशासन की ओर से उन्हें परीक्षा संबंधी कार्यों से मुक्त फरमान जारी करना नियम के खिलाफ है। विश्वविद्यालय की ओर से डा आशीष झा को दिए गए अल्टीमेटम का समय बुधवार को दिन में खत्म हो रही है।

क्या है पूरा मामला: 

रांची विश्वविद्यालय जांच को लेकर डा आशीष झा को परीक्षा संबंधी सभी कार्यों से मुक्त करते हुए अगले आदेश तक उन्हें ईडीपीसी का इंचार्ज बनाए जाने व वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डा विकास कुमार को ओएसडी-2 (परीक्षा), नियुक्त करते हुए उन्हें परीक्षा नियंत्रक का दायित्व सौंपा था।

अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार को डा विकास कुमार को परीक्षा विभाग में योगदान देना था, लेकिन सोमवार को डा आशीष झा अपने कार्यालय में परीक्षा संबंधी कामकाज निपटाया।

इतना ही नहीं उन्होंने परीक्षा विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक भी की। डा आशीष झा ने कहा कि उनकी नियुक्ति जेपीएससी से परीक्षा संबंधी कार्यों के लिए परीक्षा नियंत्रक के पद पर हुई है।

ऐसे स्थिति मे परीक्षा संबंधी कार्यों से आरयू प्रशासन उन्हें मुक्त नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा नियंत्रक के रूप में परीक्षा विभाग सहित ईडीपीसी और बहुउद्देश्यीय परीक्षा भवन उनके अंतर्गत आता है। ऐसे में उन्हें इंडीपीसी का इंचार्ज कैसे अधिसूचित किया जा सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा संबंधी जिस मामले पर उनसे जवाब मांगा गया था, उसका जवाब वह दे चुके हैं। दूसरी तरफ डा विकास कुमार भी विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश के आलोक में अपने पद पर योगदान देने गए थे। इस पर आशीष कुमार झा ने कहा कि ओएसडी-2 के लिए परीक्षा विभाग में बैठने के लिए जगह निर्धारित की जाएगी।

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img