Advertisment

परंपरा के नाम पर अब महज चंद लोग बना रहे फानूस कैंडल

कटिहार : दीपावली के अवसर पर घरों के छत पर रंग-बिरंगे फानूस कैंडल सजाने की परंपरा रही है. मान्यताओं के अनुसार यह बेहद शुभ भी होता है. इसलिए आज भी कस्बों में दीपावली के मौके पर फानूस कैंडल छत पर देखने को मिल जाती है.

फानूस कैंडल की इस डिमांड को समझते हुए पिछले 40 साल से भी अधिक समय से लोग फानूस कैंडल बना रहे हैं. कटिहार के मनिहारी अनुमंडल के वार्ड नंबर 10 हाई स्कूल टोला में दर्जनों घरों में लोग दीपावली से पहले फानूस कैंडल बनाते हैं. जगमग रोशनी के इस त्यौहार में अपने परिवार के लिए भी कुछ आर्थिक आमदनी कर लेते हैं.

हालांकि इसे बनाने के लिए कागज और बांस-बत्ती महंगे होने के साथ-साथ मेहनत के अनुरूप कमाई नहीं होने से कई लोग इस कारोबार को छोड़ चुके हैं. लेकिन आज भी परंपरा के नाम पर कुछ घरों में फानूस कैंडल बन रहा है, और इसे बाजार में बेचकर दीपावली पर कुछ कमाई कर लेते हैं.

 

रिपोर्ट : श्याम

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...