रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के आरोपी भैरव सिंह पर रांची नगर निगम ने 10 लाख का जुर्माना लगाया है। इस बावत उप नगर आयुक्त, रांची नगर निगम की ओर से भैरव सिंह को नोटिस भेजी गई है और 48 घंटे के अंदर जुर्माने की राशि जमा करने को निर्देश दिया गया है। जुर्माने की राशि नहीं भरने की स्थिति में विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बता दें कि कोर्ट द्वारा भैरव सिंह को जमानत दिये जाने के बाद, भैरव सिंह के स्वागत में नगर निगम क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थें। इसी मामले में उप नगर आयुक्त, रांची नगर निगम की ओर भैरव सिंह को जुर्माने की राशि का भुगतान करने को कहा गया है।
भैरव सिंह बैनर पोस्टर मामला : RMC के लगाए जुर्माने पर हाईकोर्ट की रोक







