Advertisment

Good News : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा नया शेड्यूल जारी, 23 से 31 अगस्त तक होगी परीक्षा, भरे जाने हैं 60244 पद

लखनऊ  :  Good Newsयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा नया शेड्यूल जारी, 23 से 31 अगस्त तक होगी परीक्षा, भरे जाने हैं 60244 पद। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है।. लिखित परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त से 31 अगस्त तक होना है। अभ्यर्थियों के भर्ती बोर्ड निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस परीक्षा का आयोजन पहले गत 17 और 18 फरवरी को हुआ था लेकिन पेपर लीक होने कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। । 60244 पदों पर भर्ती के लिए 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। Good News : Good News :

Good News : भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा 1 करोड़ जुर्माना, होगी उम्र कैद

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 6 माह के अंदर दोबारा से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया था।  उसी क्रम में लिखित परीक्षा का आयोजन भर्ती बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत होगा। कांस्टेबल के पदों पर चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षाऔर डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन आदि प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों, जैसे प्रश्नपत्र लीक होना, उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ आदि को रोकने के लिए यूपी सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश-2024 1 जुलाई 2024 से लागू किया गया है। ऐसे में पुलिस भर्ती परीक्षा में यदि कोई भी अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करता है या नकल करके पकड़ा जाता है, तो एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा या दोनों हो सकती है। Good News : Good News : Good News : Good News : Good News : Good News :

Good News : हर पाली में 5 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के लिए सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में होगा।  प्रति पाली में लगभग पांच लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस परीक्षा को एक निश्चित समय सीमा के अन्तर्गत पारदर्शी तरीके से उच्चतम मानकों के अनुसार आयोजित करने की प्रतिबद्धता के क्रम में यह कार्यकम घोषित किया गया है।

चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से कराये जाने के सम्बन्ध में परीक्षा सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे-परीक्षा की तैयारियों, परीक्षा केन्द्रों के चयन, परीक्षार्थियों का सत्यापन, छद्मनिरूपण रोके जाने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बीते 19 जून को जारी किए गये हैं।

प्रवेश पत्र दिखाकर अभ्यर्थी कर सकेंगे निशुल्क बस यात्रा

परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में होगा और ऐसे में परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की निःशुल्क बस सेवा की सुविधा रहेगी। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार इसका लाभ ले सकते हैं जिसके लिए बस से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र की अतिरिक्त दो प्रतियां डाउनलोड करनी होंगी तथा उसकी एक प्रति परीक्षा केन्द्र के जनपद तक की यात्रा एवं दूसरी प्रति परीक्षा उपरान्त अपने जनपद तक की यात्रा के लिए बस कंडक्टर को प्रस्तुत करना होगा।

Dhanbad Independence Day 2026: धनबाद में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम,...

Dhanbad Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में मुख्य समारोह...

Dhanbad Goli Kand: धनबाद में सरेआम गोलीबारी से सनसनी, युवक घायल;...

Dhanbad Goli Kand: गोन्दूडीह ओपी क्षेत्र के धरिया जोबा बस्ती में शनिवार को आपसी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना में...

Patna City Independence Day 2026: पटना सिटी में NMCH समेत कई...

Patna City Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना सिटी क्षेत्र के विभिन्न सरकारी और प्रशासनिक संस्थानों में पूरे उत्साह के...