Araria में नगर परिषद कर्मियों ने किया प्रदर्शन

अररिया: बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लॉयज फाउंडेशन के आह्वान पर फारबिसगंज नगर परिषद कर्मचारी संघ ने गुरुवार को 2018 से लंबित पांच सूत्री मांगों के समर्थन में नगर परिषद के प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन किया। बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लॉयज फाउंडेशन के राज्य संगठन मंत्री सूरज कुमार सोनू के नेतृत्व में सफाईकर्मी और कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रर्दशन का नेतृत्व कर रहे फाउंडेशन के राज्य संगठन मंत्री ने बताया कि राज्य भर के नगर निकाय में गुरुवार को यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

2018 से ही राज्य सरकार पांच सूत्री मांगों को लंबित रखी हुई है। बार बार आश्वासन के बावजूद उन मांगों को लागू करने की दिशा में पहल नहीं की जा रही है। सरकार 8 अगस्त तक मांगों को लागू नहीं करती है तो राज्य भर के नगर निकाय के सफाईकर्मी और कर्मचारी आने वाले 8 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि दैनिक मजदूरी और संविदा पर बहाल नगर निकाय कर्मचारियों की सेवा स्थाई करने, एनजीओ की सेवा समाप्त करने, नगर निकाय कर्मियों को राज्य कर्मी के समान सारी सुविधा मुहैया कराने, सरकार के पत्रांक 2503 दिनांक 3 मई 2018 को समाप्त करने जैसी मांगें प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें- पटना में Vigilance की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

ARARIA ARARIA Araria

ARARIA

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...

सहयोग कार्यक्रम : जनसेवा को नई दिशा दे रहे मुख्यमंत्री सम्राट

पटना/वैशाली : वैशाली जिला स्थित लालंगज के रहने वाले रंजीत कुमार के जमीन का दो जगह रसीद कट रहा था। अनुमंडल स्तर पर उनकी...

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...