Chanpatia विधानसभा में नहीं चलेगा किसी भी बहुरूपिया नेताओं का खेल – चंद्रमोहन तिवारी

जनसुराज राज्यस्तरीय बैठक को लेकर Chanpatia प्रखंड की ओर से तैयारी पूरी

पश्चिम चंपारण: 28 जुलाई को पटना में होने वाले राज्यस्तरीय जनसुराज के बैठक को सफल बनाने के लिए आज चनपटिया प्रखंड के अन्तर्गत पूर्वी तुरहापट्टी पंचायत में चंद्रमोहन तिवारी के अध्यक्षता में प्रखंड कार्यवाहक समिति संगठन का अंतिम बैठक की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर चौधरी, जिला प्रवक्ता सिकंदर चंद्रा, प्रखंड पदाधिकारियों में सभापति राजेंद्र राम, सचिव उमेश ठाकुर, युवाध्यक्ष अंशु चौबे, सचिव वसीर हवारी सहित सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहें।

इस सभा को प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार, राजकिशोर चौधरी, जिला प्रवक्ता ई सिकंदर चंद्रा, प्रखंड महासचिव चंद्रमोहन तिवारी, सभापति राजेंद्र राम, युवा प्रखंड अध्यक्ष अंशु चौबे ने संयुक्त रूप से इस सभा को संबोधित करते हुए सभी ने 28 जुलाई को राज्यस्तरीय बैठक को सफल बनाने पर जोर दिया। वही पंचायत की जनता ने आगामी विधानसभा में जनसुराज को मजबूत करने के लिए काफी उत्साहित दिखे। जिला प्रवक्ता ई सिकंदर चंद्रा ने कहा कि जनसुराज एक ऐसी पार्टी के रूप में बिहार में स्थापित हो रही है जो जाति एवं धर्म से ऊपर होकर बिहार की स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देती है।

प्रशांत किशोर ने बिहार की जर्जर व्यवस्था को बदलने के लिए पंचायती स्तर से लेकर सदन तक सही सोच, सही लोग को राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसुराज अभियान के तहत पदयात्रा कर रहे है। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने अपने प्रत्येक सभा में कहा है कि किसी भी विधानसभा के प्रत्याशी विधानसभा से बाहर के नहीं होंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Bhagalpur Commissioner ने कांवरियों के सुविधाओं का किया निरीक्षण

पश्चिम चंपारण से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Chanpatia Chanpatia Chanpatia Chanpatia

Chanpatia

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...