एसडीपीआई ने लगाए भड़काऊ नारे, 40 लोगों पर मामला दर्ज

commercial advertisement
Ad

दानापुर (पटना) : एसडीपीआई पार्टी के लोगों ने फुलवारी शरीफ में भड़काऊ नारे लगाए और आवागमन बाधित किया. पदाधिकारियों द्वारा मना किए जाने के बावजूद भी जुलूस निकाली गई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की गई.

साथ-साथ आदर्श आचार संहिता और कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन भी किया गया. इस मामले में शुक्रवार को फुलवारी शरीफ पुलिस ने पांच नामजद लोगों के साथ 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है.

मामला फुलवारी शरीफ अंचलाधिकारी अलख निरंजन प्रसाद के लिखित आवेदन के बाद फुलवारी शरीफ पुलिस ने दर्ज किया है.

5 नामजद 

दर्ज मामले में बताया गया है कि इशोपुर स्थित नूरी मस्जिद से पांच नामजद साथ 40 लोग शुक्रवार को नमाज के बाद एसडीपीआई पार्टी के बैनर तले जुलूस निकालने लगे और विधि व्यवस्था में व्यवधान डालने लगे. इसको लेकर फुलवारी शरीफ पुलिस ने रोकने की कोशिश की. इसके बावजूद इनलोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने व आक्रोशित करने वाले नारे भी लगाए गए.

इसको लेकर फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष ने भी रोकने की कोशिश की . लेकिन पांच नामजद जिसमें से एहसान परवेज है, जो कि पार्टी के महासचिव हैं, अतहर परवेज, शब्बीर मलिक, सरफराज और कौशर बानो द्वारा भड़काऊ नारे लगाने शुरू कर दिए. जिससे फुलवारी शरीफ का माहौल भी खराब होने की आशंका थी. इसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है.  पुलिस अब कार्रवाई में भी जुट गई है.

त्रिपुरा में हुई संप्रदायिक उन्माद करान

बता दें कि त्रिपुरा में हुई संप्रदायिक उन्माद को लेकर के फुलवारी शरीफ में यह जुलूस निकाली गई थी. एसडीपीआई संगठन द्वारा त्रिपुरा में हो रहे दंगों के खिलाफ ईसापुर पुल से एक जुलूस का आयोजन किया गया. इस जुलूस में लगभग 50 की संख्या में लोग इकट्ठा होकर ईसापुर पुल से थाना गोलंबर तक प्रदर्शन किया. फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में यह प्रदर्शन हुआ. इस दौरान भड़काऊ नारेबाजी की गई जिससे स्थानीय स्तर पर तनावपूर्ण माहौल बन गया था.

रिपोर्ट : पंकज

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है अकाउंट हैक, I4C ने जारी की बड़ी चेतावनी

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज! गिद्दी-भुरकुंडा पुल पर भाजपा का बड़ा बयान

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद NH पर घंटों जाम

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.