Advertisment

Gaya समाहरणालय पहुंचे दर्जनों महादलित परिवार, लगाई सुरक्षा की गुहार

गया: सोमवार को दर्जनों महादलित परिवार गया समाहरणालय सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे। सभी ने सदर एसडीओ किशलय श्रीवास्तव से मिलकर अपनी बात रखी और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। सभी लोगों ने बताया कि उनके पास सरकार के दी गई जमीन को स्थानीय दबंग जबरन हथियाना चाहते हैं और उन्हें बार बार घर छोड़ कर भागने के लिए कहते हैं।

उन लोगों ने आरोप लगाया कि दबंग लोग नहीं भागने की स्थिति में जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं साथ ही उनकी जमीन को गलत तरीके से बेच रहे हैं। लोगो ने बताया कि विष्णुपद थाना क्षेत्र के घुघरी टांड मोहल्ले में सभी लोगों का मिला कर कई एकड़ जमीन है जिसपर दबंग भूमाफिया जबरन कब्ज़ा कर बेचना चाहते हैं। वे लोग समय समय पर हथियार से लैस हो कर आते हैं और धमकी भी देते हैं।

लोगों ने बताया कि दबंग भूमाफिया पैसे दिलाने के नाम पर सभी के जमीन का पैमाना कागज हथिया लिया और अब अवैध तरीके से जमीन बेचने लगे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं साथ ही घर बार छोड़ कर भागने की धमकी देते हैं। मामले में सदर एसडीओ किशलय श्रीवास्तव ने महादलित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए जांच का आदेश जारी किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  जन सुराज बनेगा Political Party, पहले दलित को मिलेगा नेतृत्व का मौका

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

Highlights

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...