जमीन माफिया कमलेश सिंह पांच दिन की ईडी रिमांड पर

रांची: जमीन माफिया कमलेश सिंह को पांच दिनों की रिमांड पर लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी पूछताछ करेंगे। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने सोमवार को सुनवाई के बाद पांच दिनों की रिमांड की मंजूरी दे दी।

ईडी के अधिकारियों ने विशेष अदालत से 10 दिनों की रिमांड पर देने का आग्रह किया था। जमीन घोटाले में 26 जुलाई को 8 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।

इससे पहले ईडी ने कमलेश के कांके रोड स्थित फ्लैट पर 21 जून को छापेमारी की थी। जहां से ईडी को एक करोड़ रुपए और 100 गोलियां मिली थीं। फ्लैट से कई दस्तावेज भी मिले थे। इसके आधार एजेंसी ने कांके अंचल कार्यालय में छापेमारी की तो कई जानकारियां मिलीं।

सीओ और कमलेश को आमने- सामने कर पूछताछ की तैयारी

ईडी कमलेश और कांके अंचल के सीओ जयकुमार राम को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है। कमलेश के कहने पर ही कांके अंचल के सीओ ने एनआईसी जाकर 20 रेकर्ड में छेड़छाड़ की थी।

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...