केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय आकाशवाणी दरभंगा भवन में हुआ शिफ्ट

पटना/दरभंगा : भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) क्षेत्रीय कार्यालय दरभंगा का नया कार्यालय दरभंगा स्थित आकाशवाणी दरभंगा के प्रशासनिक भवन के द्वितीय तल पर से संचालित होना शुरू हो गया है।
आकाशवाणी दरभंगा भवन में शिफ्ट हुए सीबीसी दरभंगा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन बिहार प्रदेश के केन्द्रीय संचार ब्यूरो के उपनिदेशक सह कार्यालय प्रमुख संजय कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, पटना के वरिष्ठ लेखा अधिकारी विजय शंकर शर्मा, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मनीष कुमार एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना और दरभंगा के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता मौजूद थे।

उद्घाटन के बाद उप निदेशक सह कार्यालय प्रमुख संजय कुमार ने कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों के बारे में आम जनता को जानकारी देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को जन-जन पहुंचाने हेतु केंद्रीय संचार ब्यूरो कई प्रकार के जन-जागरुकता कर्यक्रम आयोजित करता है ताकि अधिक से अधिक संख्या में आम जनता सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी हासिल कर सके और समुचित लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी भवन में कार्यालय होने से लोग कार्यालय में भी आकर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि दरभंगा का क्षेत्रीय कार्यालय केंद्रीय संचार ब्यूरो पहले पुस्तक भंडार, लहेरियासराय, दरभंगा से संचालित होता था।

यह भी पढ़े : ‘पटना में Waste Management पर एकदिवासिय कॉन्क्लेव का होगा आयोजन’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...