Yogi In Action : महिला से बदतमीजी करने वाले 4 हुड़दंगी हवालात में, नपे इलाके के तमाम पुलिस अधिकारी भी

जनार्दन सिंह की रिपोर्ट

डिजीटल डेस्क : Yogi In Action – महिला से बदतमीजी करने वाले 4 हुड़दंगी हवालात में, नपे इलाके के तमाम पुलिस अधिकारी भी। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में कानून का डंडा महिलाओं के साथ बदतमीजी की घटना होने पर कैसे चलता है, इसकी नई बानगी सामने आई है।

बारिश में जलभराव वाले स्थान से बाइक पर गुजरती महिला से बदतमीजी करने वाले हुड़दंगियों में अब तक पहचान में आए 4 आरोपियों को हवालात में डाल दिया गया है जबकि जिस इलाके में यह घटना हुई, उस पूरी पुलिस चौकी को ही सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही संबंधित क्षेत्र से संबंधित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी तत्काल प्रभाव से नाप दिए गए हैं।

Yogi In Action :गोमती नगर के ताज होटल के अंडरपास के समीप हुई थी सरेआम हुड़दंगई

राज्य सचिवालय और राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ के स्तर पर हुए इस एक्शन की पुष्टि ही है। बता दें कि बुधवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में हुई मूसलाधार बारिश में विधानसभा से लेकर शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बनी। उसी जलभराव के दौरान पॉश इलाके गोमती नगर में हुड़दंगियों ने मस्ती करते हुए बाइक पर गुजरती महिलाओं पर बहते पानी की बौछारें मारीं और मजे लिए तो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें लेने के देने पड़ने वाले हैं।

Yogi In Action :

गोमती नगर स्थित ताज होटल के निकट बने अंडरपास के पास बारिश से जल भराव हो गया था। वहीं से एक बाइक पर गुजर रहे युवक और उसी बाइक पर पीछे बैठी महिला बैठी थी। जलभराव के कारण युवक बाइक को धीरे – धीरे आगे बढ़ाते हुए गुजर रहा था जबकि जलभराव में छपाक-छपाक खेल रहे हुड़दंगी गुजरते बाइक वालों पर गंदे पानी अपनी हथेलियों से उठाकर फेंक रहे थे। उसी क्रम में यह युवक बाइक पर पीछे बैठी महिला के साथ गुजरने लगा तो हड़दंगियों ने उनके साथ भी वही किया।

वीडियो को देखने से लगता है कि चाहकर भी हुड़दंगियों की भीड़ देखकर चुपचाप युवक सिर नीच कर लेता है और जल्दी से बाइक को भगाते हुए वहां से निकलना चाहता है। हुड़दंगियों की अभद्रता जारी रहती है और असंतुलित होकर युवक बाइक के साथ एक ओर को गिरता है और महिला भी गिर जाती है। उसके बाद भी हुड़दंगियों का दिल नहीं पसीजा।

बाइक से जलभराव वाले सड़क पर गिरी महिला की हालत पर भी हुड़दंग करते युवकों ने तरस खाने के बजाय उसके साथ बदतमीजी जारी रखी। उन दोनों पर लगातार गंदा पानी उठाकर बौछारें मारने का क्रम जारी रहा और जैसे-तैसे वे संभलकर बाइक से आगे निकले।

पुलिस की ओर से गोमती नगर मामले में दबोचे गए दो आरोपियों की तस्वीर जारी।
Yogi In Action : पुलिस की ओर से गोमती नगर मामले में दबोचे गए दो आरोपियों की तस्वीर जारी।

Yogi In Action : सीएम की भृकुटी तनी तो एक्शन में आए अधिकारी, केस दर्ज कर छापामारी शुरू

यह पूरा वाकया पुलिस की ओर निगरानी के लिए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और मौके पर अगल-बगल मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हुआ तो राज्य प्रशासन और पुलिस मुख्यालय के स्तर पर वीडियो की अपने यहां संकलित वीडियो से मिलान कर वाकये की पुष्टि की गई। प्रकरण तुरंत सीएम योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आया तो उनकी भृकुटी तनते ही उच्चाधिकारी तुरंत एक्शन में आए।

Yogi In Action :

तुरंत घटना का संज्ञान लेते हुए थाना गोमती नगर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग टीम बनाकर व क्राइम टीम को भी उतारा गया। अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम में चार आरोपियों को वायर वीडियो के फुटेज के आधार पर धर दबोचा गया। इनकी पहचान मोहम्मद अरबाज, पवन यादव, सुनील कुमार और विराज साहू के तौर पर हुई है। उन पर प्राप्त साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धारा 191(2), 3(5), 272, 285 व 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने/लज्जाभंग सम्बन्धी ) बीएनएस 2023 में मामला दर्ज किया गया।

वाकये में लिप्त रहे अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश में दबिश का क्रम जारी है।

लखनऊ के गोमती नगर मामले में गिरफ्तार दो और आरोपियों की पुलिस की ओर से जारी तस्वीर
Yogi In Action : लखनऊ के गोमती नगर मामले में गिरफ्तार दो और आरोपियों की पुलिस की ओर से जारी तस्वीर

Yogi In Action : गोमती नगर के तमाम बड़े पुलिस अधिकारी हटाए गए, स्थानीय पुलिस स्टाफ सस्पेंड

इसी के साथ गुरूवार सुबह ही आरोपियों की गिरफ्तारी होते ही गोमती नगर थाना के स्थानीय प्रभारी निरीक्षक, चौकी इंचार्ज व चौकी पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें स्थानीय पुलिस उपायुक्त प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत व सहायक पुलिस आयुक्त अंशु जैन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

Yogi In Action :

साथ ही स्थानीय प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पांडे, चौकी इंचार्ज ऋषि विवेक व चौकी पर मौजूद उपनिरीक्षक कपिल कुमार, कांस्टेबल धर्मवीर और वीरेंद्र कुमार शामिल को भी निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यालय से बताया गया है कि बारिश और जलभराव के दौरान महिला से इस बदतमीजी की घटना में गोमती नगर इलाके के डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है एवं  लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज और 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है।

Yogi In Action :

इन अधिकारियों के बारे में पाया गया कि इनकी सुस्ती और लापरवाही के चलते ही हुड़दंगियों का मन इतना बढ़ गया था कि वहां से गुजरते लोगों और विशेषकर महिलाओं के साथ उनकी बेबसी और लाचारगी का फायदा उठाते हुए सरेआम बदतमीजी करते नजर आए। घटना के बाकी आरोपियों की शिनाख्त करते हुए उनको पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

https://youtube.com/22scope

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...