रांची: विधान सभा के बारह भाजपा विधायकों ने सांकेतिक रूप से बालू बेचकर धरना प्रदर्शन किया.भाजपा विधायकों ने बालू की किल्लत और हेमंत सरकार के मुफ्त में बालू देने की घोषणा पर विरोध जताया.धरने पर विधायकों ने कहा कि जिस तरह 5 लाख नौकरी मिली, अन्य योजनाओं का लाभ मिला उसी प्रकार बालू भी मिलेगा. वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी भाजपा पर तंज कसा है.
भाजपा विधायकों के विरोध पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि बीजेपी ने बीसीसीएल, पोर्ट, बंदरगाह, बीएसएनएल सहित देश की कई संपत्तियों को बेच दिया.भाजपा निजीकरण करके बाबा साहेब के संविधान को बेचने की कोशिश कर रही है. बालू तो बहुत छोटी चीज है. कहा कि इनलोगों का इतिहास ही व्यापार का है. कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि यह बालू बेचेंगे ही. उनके घर में बालू के स्टॉक पड़े हैं.
Highlights


















