लुधियाना के भार्गव ACAD के राष्ट्रीय विजेता, के वेंकटेशन पी बने एसीएडी सीनियर श्रेणी के…

लुधियाना के भार्गव ACAD के राष्ट्रीय विजेता, सबसे ज्यादा अंक बटोर पुराने खिलाड़ियों को दी पटखनी। नाइस 2024 के साथ एसीएडी 2024 में समृद्धि सलगांवकर की धाक, दोनों प्रतियोगिताओं में कामयाबी दर्ज। एसीएडी सीनियर श्रेणी में वेल्लोर के वेंकटेशन पी बने राष्ट्रीय विजेता

पटना: बीसीएम आर्य स्कूल, लुधियाना के 12वीं के छात्र भागर्व विनायक ने ए क्लू ए डे क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट 2024 ने जुलाई महीने की प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। यही नहीं, उन्होंने कुल 47,270 अंक बटोरे हैं जो जुलाई महीने में एसीएडी, एसीएडी प्लस और एसीएडी सीनियर श्रेणी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के अंक में सबसे ज्यादा है।

ACAD के शीर्ष तीन राष्ट्रीय विजेता

  • रैंक-1: भार्गव विनायक (BCM आर्य मॉडल स्कूल, लुधियाना)
  • रैंक-2: धैर्य पांडे (डॉन बॉस्को एकेडमी, पटना)
  • रैंक-3: श्रृद्धा श्री (सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना)

ACAD प्लस श्रेणी में, गोवा डेंटल कॉलेज की समृद्धि सालगांवकर ने राष्ट्रीय विजेता के रूप में फिर धाक जमाई है। एसीएडी में परचम लहराने के साथ साथ वो नेश्नल इंटर कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपिडिशन (NICE 2024) में भी अपनी काबीलियत का लोहा मनवा रही हैं। एक तरफ वो नाइस 2024 के वेस्ट जोनल राउंड में अपनी जगह बना चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ एसीएडी सीनियर में शानदार परफॉर्मेंस के दम पर क्रॉसवर्ड पर अपनी मजबूत पकड़ भी बनाने में कामयाब हो रही हैं।

ACAD प्लस के शीर्ष तीन राष्ट्रीय विजेता

  • रैंक-1: समृद्धि सालगांवकर (गोवा डेंटल कॉलेज)
  • रैंक-2: श्याम कृष्ण शेनॉय (वर्जीनिया टेक, अमेरिका)
  • रैंक-3: आर्यन सिंह (IIT कानपुर)

जहां ACAD और ACAD प्लस में पिछले महीने के विजेताओं ने ही आपस में पायजान की फेर-बदल की है, वहीं ACAD सीनियर की लीडरबोर्ड में नई प्रतिभाएं देखने को मिल रही हैं।

ACAD सीनियर के शीर्ष तीन राष्ट्रीय विजेता

  • रैंक-1: वेंकटेशन पी (वेल्लोर)
  • रैंक-2: एस वेंकटेश (नई दिल्ली)
  • रैंक-3: मनोहर कोलेनकन नारायण राव (बैंगलोर)

एसीएडी का ग्रैंड फिनाले नवंबर-दिसंबर 2024 में आयोजित होगा, जिसमें सालभर अपनी क्रॉसवर्ड दक्षता का परिचय देते हुए मासिक संस्करणों में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों के बीच मुकाबला होगा और एसीएडी 2024 की विजेता ट्रॉफी हासिल करने का अवसर मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    School का नहीं है अपना कोई भवन, पेड़ के नीचे बैठ कर पढ़ते हैं छात्र

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img