Patna में विधानसभा चुनाव से पहले Metro दौड़ाने की तैयारी

पटना : बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो का सपना जल्द साकार होने वाला है। पटना में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले मेट्रो दौड़ाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए सरकार ने कमर कस ली है। जायका फंड में देरी के बाद नन जायका फंड से मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर का काम कराने की तैयारी है। नगर विकास विभाग कॉरिडोर पर सिग्नल, कोचिंग व ट्रैक्शन कार्य अलग फंड से कराने पर विचार कर रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार वासियों का अपने राज्य में मेट्रो ट्रेन में सफर का सपना पूरा हो सकता है।

पटना के अलावा 4 शहरों में भी लाई जा रही है मेट्रो प्रोजेक्ट में तेजी

पटना के अलावा राज्य के चार शहरों में भी मेट्रो प्रोजेक्ट में तेजी लाई जा रही है। नवंबर तक संभवत (फिजिबिलिटी) रिपोर्ट के बाद जनवरी तक डीपीआर का काम करा लेने की योजना है। इसके साथ पटना एयरपोर्ट और पटना साहिब तक मेट्रो विस्तार के लिए डीपीआर को लेकर जल्द ही एजेंसी राइट्स से अनुरोध किया जाएगा। पटना में मेट्रो निर्माण के लिए जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जायका) मदद कर रही है। इसकी मदद से राजधानी पटना में दो कॉरिडोर का काम चल रहा है।

कॉरिडोर-2 पर महाली पकड़ी से आईएसबीटी बैरिया के बीच प्राथमिकता के आधार पर मेट्रो शुरू करना है

आपको बता दें कि बिहार सरकार की योजना कॉरिडोर-2 पर महाली पकड़ी से आईएसबीटी बैरिया के बीच प्राथमिकता के आधार पर मेट्रो शुरू करना है। प्राथमिकता कॉरिडोर पर जायका फंड से काम होने पर 2026 तक मेट्रो परिचालन शुरू हो पाता। राज्य सरकार का प्रयास है कि अलग फंड के कुछ काम करके जुलाई 2025 तक मेट्रो शुरू कर दिया जाए। इसके लिए निर्माण एजेंसी डीएमआरसीएल से नगर विकास विभाग की बातचीत हो चुकी है। पिलर निर्माण हो चुका है। ट्रैक बिछाने का काम होना है। सरकार की योजना मेट्रो विस्तार की भी है। योजना के तहत पटना एयरपोर्ट और पटना साहिब गुरुद्वारा को भी मेट्रो से जोड़ने का प्रस्ताव है। नगर विकास विभाग इस पर जल्द काम शुरू करेगा। डीपीआर बनाने के लिए जल्द ही गुड़गांव स्थित एजेंसी राइट्स से अनुरोध किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : गया-डोभी राजमार्ग को लेकर पटना हाईकोर्ट सख्त, NHAI को दिया ये आदेश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope 

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Reliance Jio CFO:रजनीश जैन की नई Book ‘Quiet Excellence’ लॉन्च, Leadership...

रिलायंस जियो के CFO रजनीश जैन की पुस्तक ‘Quiet Excellence’ का नई दिल्ली में विमोचन हुआ। पुस्तक नेतृत्व, विश्वास और जीवन मूल्यों पर 52...

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img