Commercial Advertisment

सुपौल की अंशु जाएगी Rugby नेशनल कैंप, परिजनों में हर्ष

सुपौल: पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन में आयोजित एशियाई अंडर 18 रग्बी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली अंशु कुमारी के हौसले बुलंद है। भारतीय बालिका टीम का हिस्सा रही अंशु कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है। अंशु को एशिया रग्बी अंडर 18 चैंपियनशिप के लिए आयोजित नेशनल कैम्प से बुलावा आया है। वेस्ट बंगाल में नेशनल कैंप का आयोजन किया गया है जिसमे अंशु को जाना है।

कैम्प में भाग लेने के लिए अंशु 26 अगस्त को वेस्ट बंगाल जाएगी। कैम्प में चयन होने के उपरांत अंशु अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली निवासी पवन कुमार और रेखा देवी की पुत्री अंशु कुमारी शुरुआती दौर से ही रग्बी खेल में जिले से काफी सक्रिय रही है। अंशु ने अंतराष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता जो चीन में खेला गया था उसमे सिल्वर मेडल भी जीत चुकी है।

अंशु साधारण परिवार से आती है उनके पिता पवन कुमार का निर्मली चौक पर मिठाई की दुकान है। मिठाई के दुकान से ही परिवार का भरण पोषण होता है। पवन कुमार ने बताया की गरीबी के बाबजूद बेटी को उस मुकाम तक पहुंचाना है जहां तक बेटी पहुंचना चाहती है। इसके लिए जो मेहनत करना पड़े करेंगे। पवन को बेटी अंशु की रग्बी खेल के प्रति जुड़ाव और नेशनल प्रतियोगिता में मेडल लाने पर काफी खुशी हैं।

बेटी ने न सिर्फ उनका मान बढ़ाया है बल्कि निर्मली गांव और सुपौल जिले का नाम भी रौशन किया है। फिलहाल पवन कुमार बेटी को 26 अगस्त को वेस्ट बंगाल में आयोजित होने वाले नेशनल कैंप में भेजने की तैयारी कर रहे हैं। जिसमे चयन के उपरांत अंशु फिर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- West Champaran DM के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

Rugby Rugby Rugby

Rugby

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...