West Champaran DM के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

West Champaran DM

आमजनों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध की जायेगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी। प्रखंड स्तर के अधिकारी आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनें, उन्हें अच्छे से बैठाएं, उनके साथ अच्छा व्यवहार करें और अविलंब विधिसम्मत समाधान कराएं। सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से आमजनों की समस्याओं को सुनें अधिकारी। जिलाधिकारी के जनता दरबार कार्यक्रम में आये कुछ लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों को दिया सख्त हिदायत। जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

पश्चिम चंपारण: बेतिया जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-75 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में आये कुछ लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रखंड स्तर के अधिकारी, कर्मी उनकी बातों को नहीं सुन रहे हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने नराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को फोन कर उन्हें सख्त हिदायत दिया कि समस्याओं के समाधान हेतु प्रखंड/अंचल कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को अच्छे से बैठाकर उनकी बातों को गंभीरता से सुने, उनके साथ अच्छा व्यवहार करें एवं अविलंब विधिसम्मत कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिलाधिकारी के जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ कार्यालय में अचूक रूप से उपस्थित रहेंगे और अपने-अपने मोबाईल फोन ऑन रखेंगे ताकि किसी भी प्रकार का निर्देश दिये जाने पर त्वरित रूप से कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर के अधिकारी सप्ताह में कम-से-कम एक दिन जनता से अवश्य मिलें, उनकी बातों को गंभीरता से सुनें और नियमानुकूल समाधान कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि जनता दरबार में आये लोगों के समस्याओं/शिकायतों के समाधान हेतु जिले के सभी अधिकारी तत्पर होकर कार्य करेंगे। इसके साथ ही लोक शिकायत निवारण कार्यालय, जिलाधिकारी के जनता दरबार कार्यक्रम, जिलाधिकारी के कार्यालय, माननीय मुख्यमंत्री के जनता दरबार से प्राप्त मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अविलंब विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रायः देखा जा रहा है कि ऐसे मामलों के त्वरित निष्पादन में संबंधित अधिकारी लापरवाही, उदासीनता एवं शिथिलता बरत रहे हैं। ऐसा कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। साथ ही ऐसा करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई निश्चित रूप से की जायेगी।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन रामानुज प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता बेबी कुमारी, रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार में FCI ई-नीलामी के बेच रहा है चावल, निविदाएं आमंत्रित

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

West Champaran DM West Champaran DM West Champaran DM West Champaran DM West Champaran DM

West Champaran DM

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...