मुखिया पति हत्याकांड : 5 अभियुक्त गिरफ्तार

नालंदा : नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र में हुए मुखिया पति हत्याकांड में पुलिस ने 10 दिन बाद पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार की है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने गिरियक थाना में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मामलें की जानकारी दी। घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि 25 जुलाई की शाम लगभग सात बजे गिरियक से कतरीसराय जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित उच्च विद्यालय आदमपुर के सामने दो स्कॉर्पियो वाहनों पर सवार अपराधकर्मियों ने मुखियापति बालबीर यादव उर्फ बालो का अपहरण कर लिया। बाद में उनकी हत्या कर दी गई। मृतक का शव बाद में बारसलीगंज थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था।

इस संबंध में मृतक के भाई किशोरी यादव की शिकायत पर 26 जुलाई को गिरियक थाना में कांड दर्ज कराया था। प्राथमिकी में कुल 12 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए राजगीर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना की वजह चुनावी रंजिश, पूर्व की भूमि विवाद, व्यापार और बालू उठाव था।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में नीतीश कुमार (27), सुधीर यादव (28), रौशन कुमार उर्फ कस्तूरी (35), सुनील कुमार उर्फ अनिकेत (30) और रोहित कुमार (20) शामिल हैं। इनमें से अधिकांश के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुख्य अभियुक्त को राजगीर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य ज्ञात और अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले में गठित एसआईटी में नौ पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जिनमें गिरियक अंचल के अंचल निरीक्षक और तकनीकी शाखा प्रभारी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े : Nawada Police ने चोरी की 9 बाइक, 1 ऑटो किया बरामद, 3 चोर भी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...