IND vs SL 2nd ODI: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 240 रन बनाये हैं और भारत को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया है।
भारत की ओर से सबसे ज्याद वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा कुलदीप यादव ने दो, मोहम्मद सिराज ने एक और अक्षर पटेल ने भी एक विकेट लिये। वहीं श्रीलंका की ओर से अविष्का फर्नांडो ने 40, कामिंदु मेंडिस ने भी 40 और डुनिथ वेलालगे ने 39 एवं कुसल मेंडिस ने 30 रन बनाये।
IND vs SL 2nd ODI में भारत और श्रीलंका की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।
वहीं श्रीलंका की प्लेइंग 11 में पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, डुनिथ वेलालगे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो और जेफरी वेंडरसे शामिल है।
Highlights


















